चंबा जिले के ककीरा के पास देर रात हुआ हादसा; तीन घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
चंबा जिले के ककीरा के पास देर रात हुआ हादसा; तीन घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
खबर खास | चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। भारी बारिश और तेज़ तूफान के बीच पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
यह हादसा चंबा जिले के भटियात क्षेत्र में ककीरा के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम और तेज़ बारिश के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। चंबा के एसपी विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0