छात्र आधिकारिक PSEB वेबसाइट पर रोल नंबर और नाम के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे, जबकि सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
छात्र आधिकारिक PSEB वेबसाइट पर रोल नंबर और नाम के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे, जबकि सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड चेयरमैन द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर और नाम की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे।
होमपेज पर रिजल्ट लिंक खुलने के बाद छात्रों को "कक्षा 10 परिणाम 2026" विकल्प चुनना होगा। इसके बाद रोल नंबर और नाम दर्ज कर सबमिट करने पर मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। छात्र चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
छात्र पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट इन आसान चरणों के जरिए ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "कक्षा 10वीं परिणाम 2026" लिंक पर क्लिक करें।
निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
ऑनलाइन रिजल्ट देखने में किसी तकनीकी परेशानी का सामना करने वाले छात्रों की सहायता के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 9549161161 भी जारी किया है। इस नंबर पर छात्र अपने रिजल्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस वर्ष पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में 2.84 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं और तभी से छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। **
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0