35 वर्षीय किरायेदार सोसाइटी की पार्किंग में मृत मिला; पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या हादसे का।
35 वर्षीय किरायेदार सोसाइटी की पार्किंग में मृत मिला; पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या हादसे का।
खबर खास | मोहाली
मोहाली की एक रिहायशी सोसाइटी में बुधवार देर रात 10वीं मंजिल से गिरने के कारण 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना रात करीब 12:25 बजे टावर नंबर-3 में हुई। घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसकी फुटेज भी सामने आई है।
सोसाइटी के निवासियों के अनुसार, उन्हें अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जब वे पार्किंग क्षेत्र में पहुंचे तो युवक को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ऊपर से अचानक नीचे गिरा, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है।
मृतक के कानों में उस समय हेडफोन लगे हुए थे। उसके पास एक बैग भी मिला, जिसमें पानी की बोतल रखी हुई थी। युवक का मोबाइल फोन उसकी जेब से सुरक्षित बरामद हुआ, जबकि उसके पैरों में चप्पलें भी मौजूद थीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरते समय युवक एक बाहरी नेटवर्क केबल से टकरा गया था, जिससे केबल टूटकर उसके साथ ही नीचे गिर गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले तीन से चार महीनों से सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रह रहा था।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0