जिलेभर में अलग-अलग अभियानों के दौरान 379 ग्राम से अधिक हेरोइन और 190 नशीली गोलियां जब्त करने का दावा
जिलेभर में अलग-अलग अभियानों के दौरान 379 ग्राम से अधिक हेरोइन और 190 नशीली गोलियां जब्त करने का दावा
खबर खास | मोगा
मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों के कब्जे से कुल 379 ग्राम से अधिक हेरोइन और 190 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।
डीएसपी (डी) गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह की टीम, सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) हरप्रीत सिंह की निगरानी में गश्त कर रही थी। इस दौरान कोट ईसे खां स्थित दाना मंडी के पास कड़ाहावाला गांव निवासी लवप्रीत सिंह को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इसी मामले में कड़ाहावाला गांव के ही गगनदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य कार्रवाई में थाना सिटी मोगा के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि हवलदार सुरिंदर पाल सिंह की टीम ने गश्त के दौरान दुन्नेके गांव निवासी जगमीत सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
इसी तरह बलखंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज रामनदीप सिंह ने मनावां निवासी जसविंदर सिंह उर्फ गुल्लो और तलवंडी नौ बहार निवासी जोगा सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और 20 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया।
थाना बधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि हवलदार सतनाम सिंह की टीम ने बुधवार रात गश्त के दौरान बधनी कलां निवासी दविंदर सिंह उर्फ टिड्डा, दिलशनप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह उर्फ अमली को गिरफ्तार किया। उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
एक अन्य मामले में थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई गुरविंदर सिंह ने मनुके गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ मंगल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद की गईं।
वहीं, थाना बाघा पुराना के एसएचओ जनक राज ने बताया कि हवलदार हरजीत सिंह की टीम ने घोलिया कलां निवासी जगदीप सिंह उर्फ घाचा और मंदीप सिंह उर्फ मारू को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि इन आरोपियों के तार जिले या राज्य में सक्रिय बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0