चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़े और कुछ साथ ले गए, पुलिस में शिकायत दर्ज
चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़े और कुछ साथ ले गए, पुलिस में शिकायत दर्ज
मोहाली में नाबालिग चोरों का एक संदिग्ध गिरोह सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को शहर के पॉश इलाके फेज-3बी1 स्थित रोज गार्डन के मुख्य गेट के पास बने एक वेरका बूथ में चोरी की वारदात सामने आई।
बूथ संचालक के अनुसार, चोरों ने पहले बूथ का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर नकदी, महंगे सामान तथा कई खाद्य उत्पाद चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में चॉकलेट, देसी घी के टिन, बिस्कुट और अन्य खाने-पीने की वस्तुएं शामिल हैं।
सबूत मिटाने की कोशिश में आरोपियों ने बूथ पर लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कुछ कैमरे अपने साथ ले गए। वारदात के बाद बूथ संचालक के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज गार्डन में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे और परिवार आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने दिन के समय इलाके की रेकी की और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और बूथ संचालकों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि यदि पुलिस जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती, तो ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उपलब्ध साक्ष्यों तथा अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0