मेंटेनेंस कार्य के चलते सेक्टर 105, 106, 108 और 109 समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित; पावरकॉम ने उपभोक्ताओं को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी
मेंटेनेंस कार्य के चलते सेक्टर 105, 106, 108 और 109 समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित; पावरकॉम ने उपभोक्ताओं को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी
खबर खास | मोहाली
मोहाली के कई सेक्टरों में बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते बिजली विभाग ने शहर के कई इलाकों में आठ घंटे का बिजली कट लगाने का फैसला किया है।
पावरकॉम अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेक्टर 105, 106, 108 और 109 में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा सेक्टर 105 के सीपीएम क्षेत्र और सवारा में एपी फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
अधिकारियों ने बताया कि यदि मरम्मत का काम निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति शाम 5 बजे से पहले भी बहाल की जा सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे सुबह 9 बजे से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। मोबाइल फोन और इन्वर्टर चार्ज करने के साथ-साथ पानी की टंकियां भरने जैसे काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी न हो।
निर्धारित बिजली कटौती को देखते हुए अस्पतालों, स्कूलों और अन्य जरूरी सेवाएं देने वाले संस्थानों को भी पहले से सूचना दे दी गई है। विभाग की ओर से कहा गया है कि रखरखाव का काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कर दी जाएगी।
पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर उपभोक्ता विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन या संबंधित सब-डिवीजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0