साप्ताहिक अवकाश, क्षेत्रीय त्योहारों और आरबीआई द्वारा घोषित छुट्टियों के कारण जून 2026 में देशभर के बैंकों में कई दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा; डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
साप्ताहिक अवकाश, क्षेत्रीय त्योहारों और आरबीआई द्वारा घोषित छुट्टियों के कारण जून 2026 में देशभर के बैंकों में कई दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा; डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
खबर खास | नई दिल्ली
मई माह के समाप्त होने के साथ ही जून 2026 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में देशभर में बैंकिंग सेवाएं कई छुट्टियों के कारण प्रभावित हो सकती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत जारी अवकाश सूची के अनुसार, जून महीने में राष्ट्रीय, साप्ताहिक और राज्य-विशेष छुट्टियों के चलते विभिन्न राज्यों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे।
जून 2026 में अलग-अलग राज्यों में बैंकों में कुल मिलाकर लगभग 11 से 13 दिनों का अवकाश रहेगा। इनमें चार रविवार, दो शनिवार के साप्ताहिक अवकाश तथा कई क्षेत्रीय और धार्मिक पर्वों से संबंधित छुट्टियां शामिल हैं।
जून 2026 के साप्ताहिक बैंक अवकाश
7 जून (रविवार)
13 जून (दूसरा शनिवार)
14 जून (रविवार)
21 जून (रविवार)
27 जून (चौथा शनिवार)
28 जून (रविवार)
राज्यवार एवं त्योहारों से संबंधित बैंक अवकाश
15 जून (सोमवार):
राजा संक्रांति और वाईएमए दिवस के अवसर पर ओडिशा और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
17 जून (बुधवार):
महाराणा प्रताप जयंती के कारण हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में बैंक अवकाश रहेगा।
18 जून (गुरुवार):
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
25 जून (गुरुवार):
मुहर्रम के अवसर पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा सहित कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।
26 जून (शुक्रवार):
मुहर्रम (आशूरा) के अवसर पर दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, बिहार सहित अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
29 जून (सोमवार):
संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बैंक अवकाश रहेगा।
30 जून (मंगलवार):
रेमना नी पर्व के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और एटीएम सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक अधिकांश बैंकिंग कार्य डिजिटल माध्यमों से बिना किसी बाधा के कर सकेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0