शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश; भीषण गर्मी के बीच सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल रहेंगे बंद
शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश; भीषण गर्मी के बीच सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल रहेंगे बंद
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (समर वेकेशन) घोषित कर दिया है।
इस संबंध में शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई हैं ताकि इन्हें प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। छात्रों और स्कूल स्टाफ को अत्यधिक गर्मी के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से पूरे महीने की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पंजाब के कई क्षेत्रों में तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है और गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते पहले ही स्कूलों को बंद किया जा चुका है। वहीं, पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में स्कूलों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया था, जो फिलहाल जारी रहेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0