पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश से इस बुराई का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश से इस बुराई का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।
नशा विरोधी अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक ड्रग्स का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता
प्रदेश से नशे के खात्मे की प्रतिबद्धता दोहराई
खबर खास, एसएएस नगर (मोहाली) :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश से इस बुराई का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।
सिटी सर्विलांस और मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई को तोड़ने, नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने और नशा पीड़ितों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए यह सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध अभियान चलाया गया है। भगवंत सिंह मान ने नशा विरोधी अभियान को पूरा समर्थन देने के लिए लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जनता के सक्रिय सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती।
मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की तस्करी जैसे घिनौने अपराध में शामिल तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की और कहा कि उनके खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए मेगा अभियान के तहत ड्रग्स से कमाए गए पैसों से खरीदी गई नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश से इस बुराई का एक भी अंश बाकी है।्र
51 हजार से अधिक युवाओं को दी गई सरकारी नौकरियां
राज्य सरकार द्वारा की गई जनहितकारी पहलों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, 90% परिवारों को जीरो बिजली बिल मिल रहा है, और 2.5 करोड़ से अधिक लोगों का आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं, बल्कि ऐसे कई कार्य भी किए हैं, जिनका कभी वादा भी नहीं किया गया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह यहां जनता की सेवा करने के लिए आए हैं और राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं, इसलिए वे लोगों से किए गए हर वादे को पूरा कर रहे हैं।
सड़क सुरक्षा बल की शुरूआत के बाद से सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 48.10 फीसद कमी आई
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में अपनी तरह की अनूठी पहल शुरू की है, जो राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जानें बचाने के लिए समर्पित सड़क सुरक्षा बल है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रशिक्षित 1597 नए भर्ती किए गए जवान, जिनमें लड़कियां भी शामिल हैं, इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं। इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 वाहन प्रदान किए गए हैं। पिछले साल फरवरी में इस बल की शुरुआत के बाद से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 48.10% की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई अन्य राज्यों और यहां तक कि भारत सरकार ने भी राज्य सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कानून व्यवस्था उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास और जनता की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतोष का अवसर है कि यह योजना इस शहर में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस योजना को राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा ताकि जनता को इसका पूरा लाभ मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0