डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने 46 व्यक्तियों को नशा मुक्ति इलाज करवाने के लिए किया राज़ी
डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने 46 व्यक्तियों को नशा मुक्ति इलाज करवाने के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशों के खिलाफ जंग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 304वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 319 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान राज्य भर में 82 एफआईआर दर्ज करके 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 304 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,480 हो गई है।
छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 455 ग्राम हेरोइन, 25 किलोग्राम भुक्की, 1995 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 54,440 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 71 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 319 छापे मारे हैं। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 322 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।
राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन तथा प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है तथा पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में आज 46 व्यक्तियों को नशा छुड़ाऊ तथा पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0