गुरुग्राम बना भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन, डबल इंजन सरकार से तेज़ हुआ हरियाणा का विकास : सैनी मुख्यमंत्री ने 113.64 करोड़ की लागत से गुरुग्राम में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
गुरुग्राम बना भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन, डबल इंजन सरकार से तेज़ हुआ हरियाणा का विकास : सैनी मुख्यमंत्री ने 113.64 करोड़ की लागत से गुरुग्राम में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन बन चुका है। हरियाणा आज विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में राज्य सरकार की ‘डबल इंजन’ सरकार की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, चाहे वह शहर हो या गांव, और इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक द्वारा गुरुग्राम में आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा को जन्मदिन तथा उपस्थिति जनसमूह को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जो वायदे करती है, उन्हें धरातल पर उतारती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र में किए गए 217 वादों में से 54 वादे मात्र एक वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं, जबकि 163 वादों पर कार्य प्रगति पर है। यह सरकार जनता की अपनी सरकार है। सरकार का संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है।
113.64 करोड़ की लागत से गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
मुख्यमंत्री द्वारा आज गुरुग्राम में कुल 113 करोड़ 64 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। उद्घाटन की गई परियोजनाओं में 72.96 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में सदर बाजार में मल्टी लेवल कार पार्किंग (55.20 करोड़) तथा सेक्टर-14 में सामुदायिक केंद्र (17.76 करोड़) शामिल हैं। वहीं शिलान्यास के अंतर्गत 8.32 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-16 में आरएमसी मॉडल रोड व ड्रेन, 6.28 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-17ए में सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन, 6.67 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-16 में हॉस्टल निर्माण कार्य तथा 19.41करोड़ रुपये की लागत से नई सब्जी मंडी में विशेष मरम्मत कार्य शामिल हैं। ये परियोजनाएं गुरुग्राम के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाकर नागरिक सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी।
11 वर्षों में 1,909 करोड़ के विकास कार्य, 67 घोषणाओं से बदली गुरुग्राम विधानसभा की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में 1,909 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य करवाए गए हैं तथा पिछले साढ़े 11 वर्षों में क्षेत्र के लिए की गई 67 घोषणाओं में से 39 पूरी हो चुकी हैं और 11 पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि विकास की इस दौड़ में प्रकृति संरक्षण को भी समान महत्व दिया जा रहा है, जिसके तहत शहर के बीचों-बीच छोटे-छोटे ऑक्सीजन पॉकेट्स और पार्कों का विस्तार किया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0