यूपीएससी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार में होंगे शामिल; इस वर्ष परीक्षा का कटऑफ लगभग 260 अंक रहा
यूपीएससी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार में होंगे शामिल; इस वर्ष परीक्षा का कटऑफ लगभग 260 अंक रहा
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ की निंबस डिफेंस अकादमी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अकादमी के 102 विद्यार्थियों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
परीक्षा के परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित किए गए। बताया गया है कि लगभग 7,500 पुरुष और 480 महिला अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त की है। सफल अभ्यर्थी अब पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होंगे। इस प्रक्रिया के दौरान सशस्त्र बलों में करियर के लिए उनकी उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान निंबस डिफेंस अकादमी के निदेशक अजय सिंह गुलेरिया ने कहा कि इस वर्ष परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उन्होंने बताया कि 900 में से लगभग 260 अंक कटऑफ रहने की जानकारी है।
गुलेरिया के अनुसार, इस वर्ष प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत लंबा और कठिन था, जिसके कारण कटऑफ कम रहा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष से पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कटऑफ अंक निर्धारित किए जा रहे हैं।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, लगातार मेहनत और अकादमी के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। गुलेरिया ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और आगामी सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0