भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना बुधवार को प्रस्तावित बंजार दौरा रद्द कर दिया है।
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना बुधवार को प्रस्तावित बंजार दौरा रद्द कर दिया है।
खबर खास, शिमला :
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना बुधवार को प्रस्तावित बंजार दौरा रद्द कर दिया है। सीएम ने प्रदेश सचिवालय में एक आपात बैठक बुलाई है।
इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। सीएम प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक आज ही आयोजित की जाएगी। सरकार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। आज शिमला में मॉकड्रिल भी रखी गई है।
दरअसल सीएम सुक्खू का कुल्लू जिला की तीर्थन घाटी के शारसी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम था। जिसे अब रद्द कर दिया गया। इसमें सीएम क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कुल्लू जाने वाले थे। लेकिन उन्होंने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0