प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लिए गए उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना करते हुए प्रमुख उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताया है।
प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लिए गए उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना करते हुए प्रमुख उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताया है।
सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में उद्योगपतियों की मिलनी में की शिरकत
खबर खास, लुधियाना :
प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लिए गए उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना करते हुए प्रमुख उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है।
सीसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर उस मुद्दे का समाधान किया जाता है, जो उसके संज्ञान में लाया जाता है, और यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार हुआ है कि अधिकारी स्वयं उद्योगपतियों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
सीआईआई पंजाब के अमित थापर ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है कि राज्य सरकार का पूरा प्रशासनिक अमला, जिसमें वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं, मात्र एक फोन कॉल की दूरी पर उपलब्ध है। अमित थापर ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी औद्योगिक विकास की यह गति बनी रहेगी क्योंकि राज्य सरकार ने इस दिशा में उद्योग-हितैषी नीति अपनाई है।
सीआईआई पंजाब के चेयरमैन अमित जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब ने कई प्रगतिशील और उद्योग-हितैषी फैसले लिए हैं। उन्होंने इन महत्वपूर्ण फैसलों के लिए राज्य सरकार का आभार जताया, जिनके परिणामस्वरूप राज्य में औद्योगिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। अमित जैन ने पंजाब को औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
एपेक्स चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के संयोजक राहुल आहूजा ने भी मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए कई उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी बदलावों ने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब उद्योगों की समस्याओं का व्यवस्थित तरीके से समाधान किया गया है। राहुल आहूजा ने कहा कि उद्योगपतियों की हर जायज़ मांग को राज्य सरकार द्वारा पूरा किया गया है।
सीआईआई के संयोजक नीरज सतीजा ने कहा कि हर उद्योगपति राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र को और समृद्ध बनाने के लिए लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों से खुश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों से हर उद्योगपति को बहुत लाभ हुआ है। नीरज सतीजा ने राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों की मदद के लिए शुरू की गई कई प्रगतिशील नीतियों की भी सराहना की।
इंडस्ट्री एंड ट्रेड के प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के सत्ता में आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति और समृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में एम.एस.एम.ई. क्षेत्र को मजबूती प्रदान की है, जिससे यह क्षेत्र आज दोगुनी रफ्तार से विकास कर रहा है। पंकज शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योग क्षेत्र की कई लंबित समस्याओं का समाधान किया गया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0