टिकट कटने से नाराज थीं पूर्व मेयर, विधायक चंद्रमोहन से है संबंधों में खटास
टिकट कटने से नाराज थीं पूर्व मेयर, विधायक चंद्रमोहन से है संबंधों में खटास
खबर खास, पंचकूला :
हरियाणा में नगर निगम चुनाव के बीच पंचकूला से कांग्रेस की पूर्व मेयर रहीं उपिंद्र कौर आहलूवालिया ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम नायब सिंह सैनी और मोहन लाल बडौली उनके घर पहुंचे और उन्हें भाजपा में शामिल करवाया।
दरअसल आहलूवालिया टिकट कटने से नाराज थीं। वह नगर निगम बनने के बाद पंचकूला शहर से मेयर भी रह चुकी हैं। आहलूवालिया बीते चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर दो हजार के करीब फासले से हार चुकी हैं। उनके इन दिनों पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन के साथ संबंध सही नहीं हैं। चंद्रमोहन कांग्रेस की अनुशासन समिति में उनकी शिकायत भी कर चुके हैं। इसपर उपिंद्र कौर को पार्टी ने नोटिस भी दिया था जिसका जवाब वह दे चुकी हैं।
चंद्रमोहन से थी नाराज
उन्होंने चंद्रमोहन पर मेयर चुनाव के दौरान उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उपिंदर ने कहा था कि 2000 में उन्होंने जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा तब चंद्रमोहन ने उनके खिलाफ काम किया, लेकिन तब भी वह चुनाव जीतने में सफल रहीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0