अभी न जाओ छोड़कर, बॉलीवुड गायकों ने दी श्रद्धांजलि
अभी न जाओ छोड़कर, बॉलीवुड गायकों ने दी श्रद्धांजलि
खबर खास, मुंबई :
सुप्रसिद्ध गायिक आशा भोसले यानि आशा ताई का आज, सोमवार को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क शमशन घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडण्वीस, डिप्टी सीएम समेत विभिन्न पार्टियों के नेता, बॉलीवुड की हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंची। बॉलीवुड गायकों ने उनका गीत, अभी न जाओ छोड़कर... आकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
इससे पूर्व सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी भी दी गई। आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्मफेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0