उक्त जेई ने गाँव में बिजली सप्लाई लोड को ठीक करने के लिए एक नया ट्रांसफ़र्मर लगाने के बदले 20000 रुपए की माँग की थी।
उक्त जेई ने गाँव में बिजली सप्लाई लोड को ठीक करने के लिए एक नया ट्रांसफ़र्मर लगाने के बदले 20000 रुपए की माँग की थी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही अपनी मुहिम के दौरान पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड (पीएसपीसीऐल), सब-स्टेशन, कंधाला जट्टां ज़िला होशियारपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) बलजीत सिंह को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।
आज यहाँ यह खुलासा करते हुये विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह केस होशियारपुर जिले के गाँव सीकरी के एक निवासी द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उक्त जेई ने उसके गाँव में बिजली सप्लाई लोड को ठीक करने के लिए एक नया ट्रांसफ़र्मर लगाने के बदले 20000 रुपए की माँग की थी परन्तु उसकी विनती पर सौदा 15000 रुपए में तय हो गया।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की तस्दीक के बाद जालंधर रेंज की विजिलैंस टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्ध में विजिलैंस ब्यूरो पुलिस थाना, जालंधर रेंज में उक्त जेई के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। दोषी को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0