अस्पताल के बिस्तर से की सुप्रसिद्ध गायक मनकीरत औलख व उद्योगपति प्रितपाल सिंह से बातचीत
अस्पताल के बिस्तर से की सुप्रसिद्ध गायक मनकीरत औलख व उद्योगपति प्रितपाल सिंह से बातचीत
खबर खास, चंडीगढ़ :
'पंजाब आपका कर्जदार है।' यह शब्द हैं सीएम भगवंत मान के। बुधवार को सीएम ने जोकि इन दिनों तबीयत नासाज होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं, प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख और उद्योगपति प्रितपाल सिंह से बात कर उन्हें दिल की गहराईयों से आभार जताया।
उन्होंने समाज सेवा में लगे लोगों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और बाढ़ प्रभावित लोगों को संकट में से बाहर निकालने के लिए सूबा सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में दोनों समाज सेवकों की ओर से किया गया काम प्रशंसनीय है क्योंकि दोनों ही दृढ़ संकल्प की भावना से बाए़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
सीएम ने कहा कि इसी तरह प्रदेश के लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए खुले दिन से सीएम राहत फंड में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उन लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह जरूरी है कि जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिले। मान ने उन्हें यकीन दिलाया कि लोगों के योगदान का एक-एक पैसा प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को बड़ी राहत देगा।
सीएम ने कहा कि ऐसे प्रयास प्राकृतिक कहर का सामना कर रहे लोगों को समय पर जरूरी सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मान ने कहा कि प्रदेश को बाढ़ के कारण पहले ही बहुत नुकसान हुआ है और प्रदेश सरकार ने लोगों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में 10 लाख परिवारों को मिलेंगे नए राशन कार्ड, घर बैठे होगी डिलीवरी : CM मान
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0