सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज के 24वें निर्वाण दिवस पर शिरकत, बेटियों की शिक्षा के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा
सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज के 24वें निर्वाण दिवस पर शिरकत, बेटियों की शिक्षा के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
पंजाब के पोजेवाल में आयोजित सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज भूरीवाले के 24वें निर्वाण दिवस समागम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब और हरियाणा के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि भले ही दोनों राज्य भौगोलिक रूप से अलग हों, लेकिन उनकी आत्मा, परंपराएं, खान-पान और संस्कार एक जैसे हैं।
मुख्यमंत्री ने संत-महापुरुषों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे संत किसी एक राज्य या क्षेत्र तक सीमित नहीं होते, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज की शिक्षाओं का प्रभाव हरियाणा में भी उतना ही गहरा है जितना पंजाब में है, और उनके अनुयायी दोनों राज्यों में बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान द्वारा बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संतों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा सरकार भी गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर 20 किलोमीटर के दायरे में सरकारी कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिससे लाखों छात्राओं को अपने घर के पास ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसे संतों के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी जड़ों और संस्कारों को न भूलें। उन्होंने कहा कि मजबूत जड़ें ही जीवन के हर तूफान में स्थिर रहने की ताकत देती हैं, और संतों की शिक्षाएं ही वह आधार हैं।
इस अवसर पर स्वामी चेतनानंद महाराज, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0