पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी को पद की शपथ दिलाई।

खबर खास, चंडीगढ़ :

मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने यहां पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
नए पीपीएससी चेयरमैन को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने पारदर्शी तरीके से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए पी.पी.एस.सी. को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।
दिसंबर 1987 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन प्राप्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सैनी, होशियारपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में मोहाली के निवासी हैं। वे पिछले साल अक्टूबर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, राज्यपाल के प्रमुख सचिव वी.पी. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रवि भगत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0