कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बाढ़ प्रभावितों के राहत और पुनर्वास के लिए खुद से दिए 50 लाख रुपए
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बाढ़ प्रभावितों के राहत और पुनर्वास के लिए खुद से दिए 50 लाख रुपए
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब में प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पंजाबियों के पुनर्वास के लिए पंजाब के उद्योगपति आगे आए हैं। पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में उद्योगपतियों ने करीबन छह करोड़ रुपए का योगदान दिया है। इस पहल में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 लाख रुपए दिए हैं।
मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब के 2,300 गांव भीषण बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे 20 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई और पाँच लाख एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बाढ़ के कारण 56 लोगों की जान गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए हैं। इसके अलावा 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पतालों को भारी नुकसान हुआ, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। उन्होंने आगे बताया कि कुल नुकसान का अनुमान लगभग 14,000 करोड़ रुपये है, लेकिन वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं।
अरोड़ा ने बताया कि उद्योगपतियों ने आज बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री पंजाब को अपना योगदान सौंपा है। इस संबंध में उद्योगपतियों -मोंटी कार्लाे ग्रुप के कमल ओसवाल ने 1 करोड़ रुपये, हैप्पी फोर्जिंग की मेघा गर्ग ने 1 करोड़ रुपये, सीगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमपी सहगल ने 50 लाख रुपये, ऑक्टेव अपैरल्स के अभिषेक अरोड़ा ने 50 लाख रुपये, वर्धमान स्पिनिंग मिल्स के नीरज जैन ने 50 लाख रुपये, ट्राइडेंट ग्रुप के दीपक नंदा ने 50 लाख रुपये, जीबी रियल्टी के गुरविंदर भट्टी ने 25 लाख रुपये, बैक्टर फूड्स, करीमिका के परवीन गोयल ने 20 लाख रुपये, एरी सुदाना स्पिनिंग मिल्स के सिद्धार्थ खन्ना ने 20 लाख रुपये, रॉकमैन फाउंडेशन के सुमन मुंजल ने 10 लाख रुपये, सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने 5 लाख रुपये और रालसन के संजीव पाहवा ने बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके राहत कार्यों हेतु 2.5 लाख रुपये का योगदान दिया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्योगपति पंजाब की भलाई के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और बाकी उद्यमियों से भी इस नेक कार्य के समर्थन में आगे आने की अपील की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0