स्पीकर ने कहा कि इस सख्त कानून के लागू होने से अब कोई भी व्यक्ति ऐसे घिनौने अपराध करने से बचेगा।
स्पीकर ने कहा कि इस सख्त कानून के लागू होने से अब कोई भी व्यक्ति ऐसे घिनौने अपराध करने से बचेगा।
खबर खास, चंडीगढ़ :
गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं, कोटकपूरा में निहंग सिंहों के मुख्य सेवादार बाबा कुलवंत सिंह चाणकीया द्वारा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्पीकर संधवां के ईमानदार और दृढ़ प्रयासों के कारण “जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026” लागू हुआ है, जिससे विश्व भर की संगत में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम के दौरान सुखमनी साहिब का पाठ, नितनेम बाणियां, अरदास और पावन हुक्मनामा के उपरांत बाबा कुलवंत सिंह चाणक्य ने कहा कि स्पीकर संधवां की विनम्रता और प्रभावशाली व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया है।
स्पीकर ने बाबा कुलवंत सिंह चाणकीया सहित समूची संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगत के सहयोग और गुरु जी के आशीर्वाद से ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विभिन्न पारंपरिक पार्टियों और संगठनों के नेता सत्ता में होने के बावजूद भी इस कार्य को लागू नहीं कर सके, जबकि अब कुछ लोग बेबुनियाद बयान देकर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्पीकर ने कहा कि इस सख्त कानून के लागू होने से अब कोई भी व्यक्ति ऐसे घिनौने अपराध करने से बचेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0