हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के संगरूर में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुखदेव सिंह ढींडसा के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवारजनों का ढांढस बंधाया।

खबर खास, चंडीगढ़ :

उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा का एक लंबा राजनीतिक सफर रहा है। वे विधायक भी रहे, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे तथा पंजाब में भी उन्होंने मंत्री के रूप में जनसेवा का दायित्व भी निभाया। वे बड़े कद्दावर नेता थे। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री ने वाहेगुरु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0