हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने में सफल होगा और वर्ष 2029 तक विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट से विकसित भारत के चार स्तंभों - गरीब, युवा, किसान व महिलाओं - को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।