मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प, रेलवे बजट बढ़कर ₹3,566 करोड़ पहुंचा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प, रेलवे बजट बढ़कर ₹3,566 करोड़ पहुंचा
खबर खास | चंडीगढ़
हरियाणा में शुक्रवार को रेलवे विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित कालका और नरवाना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कालका रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ये स्टेशन यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देंगे।
यह लोकार्पण देशभर में आयोजित उस कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। कालका में आयोजित समारोह के दौरान जालंधर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का 1,149 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी डबवाली, होडल और जींद रेलवे स्टेशनों का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और इन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।
नायब सिंह सैनी ने इस दिन को हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को लगभग 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है, जिनमें देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा का रेलवे बजट 315 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 2026-27 में 3,566 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह केंद्र सरकार की राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में इस समय करीब 12,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिससे उद्योग, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य ने अपने 1,574 किलोमीटर लंबे पूरे रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण कर लिया है, जिससे रेल सेवाएं अधिक तेज, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनी हैं।
उन्होंने रोहतक-मेहम-हांसी, सोनीपत-जींद रेलवे लाइन, रोहतक और कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेल कॉरिडोर तथा हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं हरियाणा को उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अंत में उन्होंने नागरिकों से रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक भारत का निर्माण सरकार और जनता की साझी जिम्मेदारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0