प्रभावित गांवों के लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क सुनिश्चित करेंगे अधिकारी
प्रभावित गांवों के लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क सुनिश्चित करेंगे अधिकारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव और राहत कार्यों की निगरानी को और प्रभावी ढंग से करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज इन कार्यों की निगरानी के लिए प्रत्येक प्रभावित गांव में गजटेड अधिकारी तैनात करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव में तैनात किए जाने वाले गजटेड अधिकारी राज्य में गांववासियों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क बनाए रखने को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे लोग अधिकारी के साथ अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे, जिससे हर समस्या का तुरंत समाधान हो सकेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब तक 23 जिलों के 1698 से अधिक गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे 3.80 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य पहले ही युद्धस्तर पर चल रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इन कठिन समय में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निष्पक्ष ढंग से गिरदावरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को नुकसान की एक-एक पाई का मुआवजा मिल सके। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार नुकसान की भरपाई में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0