तहसील दफ्तर के क्लर्क के लिए ले रहा था रिश्वत, विजिलेंस ने दोनों के खि़लाफ़ किया केस दर्ज
तहसील दफ्तर के क्लर्क के लिए ले रहा था रिश्वत, विजिलेंस ने दोनों के खि़लाफ़ किया केस दर्ज
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना के प्रताप सिंह वाला के बसंत नगर निवासी एक निजी व्यक्ति रजत शर्मा को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी डीसी दफ्तर लुधियाना की तहसील पूर्वी में तैनात एक क्लर्क अमनिंदर सिंह का सहयोगी है, जिस पर भी रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी लुधियाना शहर के बसंत नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि लुधियाना नगर निगम की एक कॉलोनी में एक प्लॉट की रजिस्ट्री संबंधी जानकारी देने के लिए उक्त आरोपी अमनिंदर सिंह क्लर्क ने उससे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इस शिकायत की पुष्टि के दौरान, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी रजत शर्मा को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पूछताछ में रजत ने खुलासा किया कि वह उक्त क्लर्क अमनिंदर के साथ दफ्तर में अनधिकृत रूप से काम करता है और उसी ने रिश्वत की राशि प्राप्त करने के लिए उसे भेजा था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खि़लाफ़ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है और मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0