चुनाव आयोग के नियुक्त अधिकारी बीसी पात्रा ने जांच प्रक्रिया का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मशीनों की पारदर्शिता और तकनीकी जांच की दी जानकारी
चुनाव आयोग के नियुक्त अधिकारी बीसी पात्रा ने जांच प्रक्रिया का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मशीनों की पारदर्शिता और तकनीकी जांच की दी जानकारी
खबर खास | पठानकोट
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत शुक्रवार को पठानकोट जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) और वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू हो गई। इस दौरान मशीनों की कार्यप्रणाली, तकनीकी सटीकता और विश्वसनीयता की जांच की जा रही है।
भारतीय चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी (इंस्पेक्शन) बीसी पात्रा ने पठानकोट पहुंचकर ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में चल रही जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
अपने दौरे के दौरान उन्होंने जांच से जुड़े इंतजामों का विस्तार से जायजा लिया और विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों तथा सचिवों के साथ बैठक की।
बीसी पात्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फर्स्ट लेवल चेकिंग की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस जांच का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सही कार्यप्रणाली, तकनीकी सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि पूरी जांच प्रक्रिया भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी सख्त दिशा-निर्देशों के अनुसार करवाई जा रही है। इसके प्रत्येक चरण में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।
पात्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जांच प्रक्रिया के दौरान उनकी सक्रिय भागीदारी और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रतिनिधियों को मशीनों या जांच प्रक्रिया से संबंधित कोई भी सवाल अथवा आशंका उठाने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उनकी सभी शंकाओं का उचित जवाब दिया जाएगा और जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मशीनों की जांच प्रक्रिया को करीब से देखने का अवसर भी दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एएसओ सतीश कुमार भी बीसी पात्रा के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, चुनाव तहसीलदार, ईवीएम-वीवीपैट नोडल अधिकारी तथा चुनाव विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0