प्रभारी के दौरे से पहले विरोध के फ्लेक्स लगे, विवाद के बीच मुक्तसर का कार्यक्रम स्थगित; पार्टी की अंदरूनी खींचतान पर फिर उठे सवाल
प्रभारी के दौरे से पहले विरोध के फ्लेक्स लगे, विवाद के बीच मुक्तसर का कार्यक्रम स्थगित; पार्टी की अंदरूनी खींचतान पर फिर उठे सवाल
मोगा, 3 अगस्त
पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के मुक्तसर दौरे से पहले शहर में उनके विरोध में लगाए गए 'भूपेश बघेल गो बैक' के फ्लेक्स ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार सुबह शहर के विभिन्न इलाकों में लगे इन पोस्टरों ने कांग्रेस की आंतरिक कलह को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।
भूपेश बघेल सोमवार को मुक्तसर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले थे, लेकिन उनके आगमन से पहले ही देर रात और सोमवार सुबह शहर के कई स्थानों पर विरोध स्वरूप फ्लेक्स लगाए गए। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकांश पोस्टरों को हटा दिया गया, हालांकि कुछ स्थानों पर उनके लगे होने की सूचना भी सामने आई।
सूत्रों के अनुसार फ्लेक्स लगाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक छोटे हाथी वाहन को कुछ कांग्रेस नेताओं ने रोक लिया और इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस से की। बताया जा रहा है कि वाहन फिलहाल पुलिस की निगरानी में है। वहीं, यह भी चर्चा है कि पोस्टर लगाने वाले कुछ लोगों के साथ कथित रूप से मारपीट हुई, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से इन घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राजनीतिक हलकों में यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में मुक्तसर के कुछ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक करण कौर बराड़ ने पार्टी नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी सार्वजनिक की थी। ऐसे में प्रदेश प्रभारी के दौरे से ठीक पहले विरोध प्रदर्शन ने संगठन के भीतर जारी मतभेदों को फिर उजागर कर दिया है।
इस बीच भूपेश बघेल का सोमवार का मुक्तसर दौरा भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि दौरा रद्द किए जाने के कारणों को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटनाक्रम के बाद पंजाब कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और संगठनात्मक स्थिति को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0