हाईकमान ने ‘टीम पंजाब’ फॉर्मूले पर दिया जोर; राहुल गांधी के चुनावी अभियान की शुरुआत करने की संभावना
हाईकमान ने ‘टीम पंजाब’ फॉर्मूले पर दिया जोर; राहुल गांधी के चुनावी अभियान की शुरुआत करने की संभावना
खबर खास | नई दिल्ली/चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लगातार उच्चस्तरीय बैठकें शुरू कर दी हैं।
सूत्रों के अनुसार, बुधवार (22 जुलाई) को हुई अहम बैठक के बाद अब कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में चरणजीत सिंह चन्नी खेमे के साथ एक और बैठक होने की संभावना है। पिछली बैठक को सकारात्मक बताया गया था, जिसमें पूर्व पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, जो पिछले कुछ हफ्तों से मतभेदों को लेकर चर्चा में थे, एक साथ शामिल हुए।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने मतभेदों को पीछे छोड़कर आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने और साझा चुनावी रणनीति के तहत काम करने पर सहमति जताई।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई रणनीतिक बैठक में चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर तैयारियों को तेज करने पर चर्चा हुई। कांग्रेस हाईकमान ने सभी नेताओं से ‘टीम पंजाब’ के फॉर्मूले के तहत मिलकर काम करने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।
बैठक के बाद भूपेश बघेल ने बताया कि राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। पार्टी राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा से अभियान लॉन्च के लिए उपयुक्त तारीखें लेने की तैयारी कर रही है।
बघेल के अनुसार, कांग्रेस पंजाब में चुनावी अभियान की शुरुआत राज्यव्यापी बस यात्रा या विभिन्न स्थानों पर बड़ी जनसभाओं और बैठकों के माध्यम से करने पर विचार कर रही है। पार्टी का चुनावी अभियान इस महीने के अंत में शुरू होने की संभावना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0