2 डीसी और 4 एसएसपी के तबादले, कई जिलों में नए अधिकारी नियुक्त
2 डीसी और 4 एसएसपी के तबादले, कई जिलों में नए अधिकारी नियुक्त
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो डिप्टी कमिश्नरों (DC) और चार सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के तबादले किए हैं। इस बदलाव को राज्य में प्रशासन और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, पूनमदीप कौर को संगरूर का नया डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल चाबा को फरीदकोट के डीसी का कार्यभार सौंपा गया है।
पुलिस विभाग में भी अहम बदलाव किए गए हैं। सरताज सिंह चहल को संगरूर से हटाकर मोगा का नया एसएसपी बनाया गया है, वहीं रवजोत ग्रेवाल संगरूर के नए एसएसपी होंगे।
अजय गांधी, जो पहले मोगा में एसएसपी के पद पर तैनात थे, उन्हें अब एआईजी प्रोविजनिंग नियुक्त किया गया है। गगन अजीत सिंह को फाजिल्का का नया एसएसपी बनाया गया है।
एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत गुरमीत सिंह को मलेरकोटला का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है, जहां उन्होंने गगन अजीत सिंह की जगह ली है। वहीं, सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में स्थानांतरित किया गया है।
सरकार का कहना है कि यह फेरबदल एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य में प्रशासनिक कार्यकुशलता और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0