22 से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान; रजिस्ट्रेशन और सर्वे पूरा कराने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 पर करें संपर्क
22 से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान; रजिस्ट्रेशन और सर्वे पूरा कराने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 पर करें संपर्क
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2026 में शामिल होने से छूट गए परिवारों को रजिस्ट्रेशन कराने और सर्वे पूरा करने का आखिरी मौका दिया है। इसके लिए 22 से 31 अक्टूबर तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने इस विशेष अभियान के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्वे की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 को बंद कर दी जाएगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी नए परिवार को सर्वे में शामिल नहीं किया जाएगा।
जिन परिवारों का किसी कारणवश सर्वे के दौरान विवरण दर्ज नहीं हो सका था, वे रजिस्ट्रेशन और सर्वे पूरा कराने में सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपना विवरण दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।
1 अप्रैल से शुरू हुई थी पंजाब की पहली ड्रग जनगणना
पंजाब सरकार ने राज्य में पहली ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक जनगणना की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को की थी। इसके तहत पूरे राज्य में लगभग 65 लाख परिवारों को सर्वे में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों और क्षेत्रों की पहचान करना है, ताकि नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।
इसके अलावा, सर्वे के माध्यम से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, आय, भूमि के स्वामित्व और कर्ज से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
नशे की समस्या से निपटने और सरकारी योजनाओं में मिलेगी मदद
जनगणना के माध्यम से जुटाए गए आंकड़ों से सरकार को नशे की समस्या से निपटने के लिए लक्षित कदम उठाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही, इन आंकड़ों के आधार पर जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की योजना तैयार की जा सकेगी।
सरकार ने छूटे हुए परिवारों को 31 अक्टूबर की समय सीमा से पहले रजिस्ट्रेशन और सर्वे की प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0