भगवंत मान की मौजूदगी में PAC की बैठक के बाद हुआ ऐलान, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बांटे गए टिकट; कई बड़े चेहरों को मिला मौका
भगवंत मान की मौजूदगी में PAC की बैठक के बाद हुआ ऐलान, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बांटे गए टिकट; कई बड़े चेहरों को मिला मौका
खबर खास | चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज करते हुए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की अहम बैठक के बाद जारी इस सूची में 31 विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बैठक में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद दिल्ली पहुंचे थे।
सूची जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दूसरी सूची में शामिल नाम सभी को हैरान कर देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों का चयन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किया गया है और इस बार कई प्रमुख चेहरों को बदल दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने अपने प्रत्येक मौजूदा विधायक को प्रदर्शन सुधारने का अवसर दिया था, लेकिन टिकट देने का अंतिम फैसला सर्वे के नतीजों के आधार पर ही लिया गया है।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दूसरी सूची में 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। हालांकि, इस सूची में किसी भी मंत्री की उम्मीदवारी पर फैसला नहीं लिया गया है।
इन प्रमुख चेहरों को मिला टिकट
AAP की दूसरी सूची में सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, राजा सांसी से सोनिया मान, अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू, फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, दाखा से डॉ. केएनएस कांग, जगराओं से सरवजीत कौर माणुके और अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा को टिकट दिया गया है।
पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम किए थे घोषित
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इनमें से 25 उम्मीदवार मालवा क्षेत्र से थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से उम्मीदवार घोषित किया गया था, जबकि जेल में बंद नेता संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से टिकट दिया गया था।
दूसरी सूची जारी होने के साथ ही AAP ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी राजनीतिक तैयारियों को और तेज कर दिया है। पार्टी की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में सर्वे रिपोर्ट और मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
सुजानपुर स्वर्ण एस सलारिया
पठानकोट रोहित स्याल
गुरदासपुर रमन बहल
दीना नगर शमशेर सिंह
कादियान गुरइकबाल सिंह महाल
फतेहगढ़ चूड़ियां हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा)
राजा सांसी सोनिया मान
मजीठा तलबीर सिंह गिल
अमृतसर उत्तर करमजीत सिंह रिंटू
पट्टी जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी)
भुलत्थ एडवोकेट हरसिमरन सिंह
कपूरथला दविंदर पाल सिंह रंगा
फगवाड़ा डॉ. राज कुमार चब्बेवाल
फिल्लौर हरजोत कौर लोहटिया
शाहकोट बलवीर सिंह पाला जलालपुर
जालंधर सेंट्रल नितिन कोहली
जालंधर उत्तर विनीत धीर
जालंधर कैंट दीपक बाली
आदमपुर पवन कुमार टीनू
मुकेरियां सरबजोत सिंह साबी
नवांशहर रॉबी कंग
चमकौर साहिब जसवीर सिंह गढ़ी
खरड़ परमिंदर सिंह गोल्डी
दाखा डॉ. केएनएस कंग
जगराओं सरवजीत कौर मानूंके
अबोहर डॉ. सुहानी डोडा
बल्लूआना अमंदीप सिंह 'गोल्डी' मुसाफिर
लंबी रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां
बठिंडा देहाती गोपाल सिंह
बरनाला गुरमीत सिंह मीत हेयर
शुतराणा वनिंदर कौर लूंबा
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0