आठ जिलों और 55 विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण पूरा; लंबित मामलों में बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं से सीधे दस्तावेज जुटाएंगे
आठ जिलों और 55 विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण पूरा; लंबित मामलों में बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं से सीधे दस्तावेज जुटाएंगे
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्यभर में 99.21 प्रतिशत पुनरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने यह जानकारी दी।
मित्रा के अनुसार, आठ जिलों—मोगा, शहीद भगत सिंह नगर, मानसा, तरनतारन, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला और मालेरकोटला—में एसआईआर 2026 का काम पूरा हो चुका है। पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 55 विधानसभा क्षेत्रों में भी पुनरीक्षण पूरा कर लिया गया है।
सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए उन मामलों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं से संपर्क करेंगे, जहां नोटिस जारी किए गए हैं और सुनवाई या दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया लंबित है।
मित्रा ने कहा कि जहां आवश्यक होगा, वहां बीएलओ मतदाताओं को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाने के बजाय जरूरी दस्तावेज सीधे मतदाताओं से एकत्र करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से मतदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई और दस्तावेज जमा करने के लिए ईआरओ कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कुछ काम अभी लंबित है, वहां आगामी सप्ताहांत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
पंजाबभर में जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। इनका उद्देश्य मतदाताओं की सहायता करना और मतदाता सूचियों से संबंधित उनके सवालों और चिंताओं का समाधान करना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0