180 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, किसानों को 2,461 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य; राज्यभर में 1,887 मंडियां अधिसूचित
180 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, किसानों को 2,461 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य; राज्यभर में 1,887 मंडियां अधिसूचित
खबर खास | बटाला
पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने गुरुवार को बटाला की अनाज मंडी में सरकारी स्तर पर धान खरीद का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 2026-27 के धान खरीद सीजन की शुरुआत हो गई।
कटारूचक ने गांव दुलत के किसान गुरप्रीत सिंह और प्रभजोत कौर द्वारा मंडी में लाई गई धान की फसल की खरीद शुरू कराई। उन्होंने किसानों को सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद का भरोसा दिलाया तथा अपील की कि वे मंडियों में अच्छी तरह सुखाया हुआ धान ही लेकर आएं।
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। धान की खरीद 2,461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। अब तक राज्यभर में 1,887 मंडियों को अधिसूचित किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अक्टूबर महीने के लिए 42,786.68 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) मंजूर की गई है। उन्होंने बताया कि मंडियों में पर्याप्त संख्या में बारदाना और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
कटारूचक ने किसानों और आढ़तियों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ खरीद व्यवस्था की समीक्षा की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0