आयोग ने संगरूर पुलिस की रिपोर्ट पर जताई असहमति; विवाद के बाद केंद्रीय मंत्री पहले ही सार्वजनिक रूप से मांग चुके हैं माफी
आयोग ने संगरूर पुलिस की रिपोर्ट पर जताई असहमति; विवाद के बाद केंद्रीय मंत्री पहले ही सार्वजनिक रूप से मांग चुके हैं माफी
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब में नगर निकाय चुनावों के दौरान अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय को लेकर कथित टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हें 4 जून को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है। हालांकि, इस विवाद को लेकर बिट्टू पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि धूरी दौरे के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने कथित रूप से अनुसूचित जाति समुदाय के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इसके बाद आयोग ने संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। गढ़ी ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आयोग उसके निष्कर्षों से सहमत नहीं हुआ और मामले में और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री को तलब करने का निर्णय लिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0