राज्यभर में 3000 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार का सख्त और सक्रिय अभियान तेज
राज्यभर में 3000 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार का सख्त और सक्रिय अभियान तेज
ख़बर ख़ास | पंजाब
पंजाब सरकार ने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए अप्रैल 2026 में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान राज्यभर में समय रहते हस्तक्षेप कर 15 बाल विवाह रोके गए, जिससे कई बच्चों का बचपन, शिक्षा और भविष्य सुरक्षित हो सका।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि बच्चों के सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य पर गंभीर चोट है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हर रोका गया बाल विवाह एक बच्चे के बचपन की रक्षा और उसकी शिक्षा को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी बच्चे की जगह विवाह मंडप नहीं बल्कि स्कूल है।
उन्होंने बताया कि अप्रैल माह के दौरान पूरे राज्य में 3000 से अधिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें स्कूलों, गांवों, आंगनवाड़ी केंद्रों और समुदाय स्तर पर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
मंत्री ने यह भी बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाइयों, चाइल्ड वेलफेयर कमेटियों और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि जागरूकता, जनभागीदारी और सख्त कानून प्रवर्तन के जरिए पंजाब को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में लगातार मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0