नए वोटर पंजीकरण और विवरण में सुधार का मिलेगा मौका, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर कर सकते हैं आवेदन
नए वोटर पंजीकरण और विवरण में सुधार का मिलेगा मौका, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर कर सकते हैं आवेदन
खबर खास | मोहाली
पंजाब में आज, 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। इस दौरान मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम और व्यक्तिगत विवरण जांच सकेंगे। जिन लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे नए पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, पहले से दर्ज जानकारी में किसी तरह की गलती होने पर उसमें सुधार के लिए भी आवेदन जमा करवाया जा सकेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर इन विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता 12 अक्टूबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांच सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय के दौरान अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
युवा मतदाता फॉर्म-6 भरकर कर सकते हैं पंजीकरण
अनिंदिता मित्रा ने बताया कि आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाता पंजीकरण के लिए 1 जनवरी, 2027 को पात्रता तिथि निर्धारित किया गया है। इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
विशेष कैंपों के दौरान मतदाता अपने मौजूदा पंजीकरण का विवरण भी जांच सकेंगे। नाम, पता या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में सुधार की जरूरत होने पर संबंधित आवेदन जमा करवाया जा सकेगा।
पंजाब में मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंजाब की मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर, 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। इस प्रारूप सूची के संबंध में मतदाता 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।
इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित की जाएगी। मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे सूची में अपना नाम और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें, ताकि भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मतदाताओं से अपील
अनिंदिता मित्रा ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित दो घंटे के विशेष कैंप में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से उन युवाओं से आवेदन करने की अपील की, जो 1 जनवरी, 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने और विवरण सही रखने के लिए समय पर आवेदन करना जरूरी है। आगामी पुनरीक्षण प्रक्रिया से पहले मतदाता अपने नाम और जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि न रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0