हरियाणा में रोहतक जिला के गांव भाली आनंदपुर स्थित सहकारी चीनी मिल के 69वें पिराई सत्र का शुभारंभ मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुडक़र किया।
हरियाणा में रोहतक जिला के गांव भाली आनंदपुर स्थित सहकारी चीनी मिल के 69वें पिराई सत्र का शुभारंभ मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुडक़र किया।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वर्चुअली किया संबोधित
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा में रोहतक जिला के गांव भाली आनंदपुर स्थित सहकारी चीनी मिल के 69वें पिराई सत्र का शुभारंभ मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुडक़र किया।
इस अवसर पर उन्होंने किसानों व मिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गन्ना किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों को गन्ना फसल का भुगतान एक सप्ताह में करना सुनिश्चित किया जाएगा।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक चीनी मिल 1956 में स्थापित की गई थी, जो प्रदेश की सबसे पुरानी मिल है। किसानों व कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से इस मिल को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को 400 रुपए प्रति क्विंटल गन्ने का भाव दिया जा रहा है तथा किसी भी गन्ना किसान की राशि बकाया नहीं है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि रोहतक चीनी मिल द्वारा सबसे पहले सल्फर रहित चीनी का उत्पादन भी शुरू किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धर्मबीर डागर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक मेजर गायत्री अहलावत ने भी विचार रखे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0