जम्मू के राजौरी में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद हो गया। हिमाचल के सीएम और डिप्टी सीएम ने उनकी शहादत पर शोक जताया है।
जम्मू के राजौरी में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद हो गया। हिमाचल के सीएम और डिप्टी सीएम ने उनकी शहादत पर शोक जताया है।
खबर खास, शिमला/ शाहपुर (कांगड़ा) :
पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से हमले किए जा रहे हैं। जम्मू के राजौरी में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद हो गया। हिमाचल के सीएम और डिप्टी सीएम ने उनकी शहादत पर शोक जताया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिमाचल के कांगड़ा जिले के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। शनिवार की सुबह सात बजे पाकिस्तान की ओर से जब फायरिंग की जा रही थी। तब इसके जवाब में सूबेदार मेजर पवन कुमार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। इसी कार्रवाई में पवन कुमार घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सेना की ओर से परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इसकी पुष्टि की है। आज रात या कल सुबह तक शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।
पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। दो महीने बाद उनकी रिटायरमेंट होनी थी लेकिन इससे पहले ही उन्होंने शहादत का जाम पी लिया। पवन कुमार अपने पीछे बेटा-बेटी, पत्नी और माता-पिता को छोड़कर गए हैं। बताया जा रहा है कि शहीद के पिता गरज सिंह भी सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए थे।
पवन कुमार के शहीद होने की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि अभी राजौरी में शहीद की पार्थिव देह का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। इसके बाद पार्थिव देह पैतृक गांव लाई जाएगी।
उधर, एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बताया कि पवन कुमार की शहादत की जानकारी परिजनों से मिली है। उनकी यूनिट से डिटेल्स मांगी जा रही है। इसके अलावा परिवार से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सीएम व डिप्टी सीएम ने जताया शोक
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया
। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शाहपुर के रणबांकुरे सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी। वे 25 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे और सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। उनका संबंध एक सैन्य परिवार से था और उनके पिता गरज सिंह भी सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं।
उप मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र ऐसे वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि शहीद का बलिदान देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और यह प्रदेश तथा देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0