यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए फिरोजपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बने कंट्रोल रूम; जालंधर सिटी में 400 वर्ग मीटर का अस्थाई वेटिंग एरिया तैयार
यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए फिरोजपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बने कंट्रोल रूम; जालंधर सिटी में 400 वर्ग मीटर का अस्थाई वेटिंग एरिया तैयार
खबर खास | चंडीगढ़
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पंजाब भर में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा अतिरिक्त कोच भी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं और यात्रियों की मांग के अनुसार और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
फिरोजपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बने कंट्रोल रूम
फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) संजीव कुमार ने बताया कि भीड़ पर पैनी नजर रखने और यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 400 वर्ग मीटर में फैला एक अस्थाई वेटिंग एरिया तैयार किया गया है। स्टेशन पर मेडिकल टीमें और हेल्प डेस्क भी तैनात किए गए हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। यात्री बिना लाइन में लगे टिकट बुकिंग के लिए 'UTS ऐप' का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
डीआरएम ने स्टेशन पर सफाई और बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लेटफॉर्म पर बिखरे पार्सलों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए ताकि यात्रियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो।
राजपुरा ट्रेन अग्निकांड की जांच जारी
राजपुरा के पास जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन में हाल ही में हुए अग्निकांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
ये प्रमुख स्पेशल ट्रेनें संभालेंगी यात्रियों का भार
त्योहारों के दौरान चलाई जा रही प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
अमृतसर-कटिहार (05735): 27 नवंबर तक हर शुक्रवार।
अमृतसर-कोलकाता (04624): 25 नवंबर तक हर बुधवार।
अमृतसर-बरौनी (04668): 29 नवंबर तक हर रविवार (इस ट्रेन में 2 अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं)।
जालंधर सिटी-बढ़नी (05006): 26 नवंबर तक हर गुरुवार।
अमृतसर-जयनगर (04652): 29 नवंबर तक हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार।
अमृतसर-छपरा (04638): 30 नवंबर तक हर सोमवार।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0