वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुआ मामूली विवाद गोलीबारी में बदला; बटाला-गुरदासपुर रोड पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।
वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुआ मामूली विवाद गोलीबारी में बदला; बटाला-गुरदासपुर रोड पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।
खबर खास | बटाला
पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में वाहन ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी गोलीबारी में बदल गया। इस घटना में एक निहंग सिख की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए।
यह घटना बटाला-गुरदासपुर रोड स्थित सिम्बल चौक के पास हुई, जहां दो पक्षों के बीच सड़क पर वाहन निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप धारण कर लिया और मामला हिंसक टकराव में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। आरोप है कि टोयोटा फॉर्च्यूनर में सवार तीन युवकों ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौलें निकालकर दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई गोलीबारी से व्यस्त बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए राहगीर और दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि दूसरे वाहन में सवार निहंग सिख दीपिंदर सिंह ने आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर जवाबी फायरिंग की।
दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दीपिंदर सिंह को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, फॉर्च्यूनर में सवार तीनों युवक भी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और गोलीबारी की परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0