कलानौर थाना क्षेत्र में 152-डी एक्सप्रेसवे पर खैरड़ी गांव के पास हुआ हादसा
कलानौर थाना क्षेत्र में 152-डी एक्सप्रेसवे पर खैरड़ी गांव के पास हुआ हादसा
हरियाणा के रोहतक जिले में गुरुवार सुबह 152-डी एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक दुर्घटना कलानौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरड़ी गांव के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, नारनौल की ओर जा रही एक टाटा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के शवगृह भेज दिया।
मृतकों में से एक की पहचान मनोज कुमार जैन, पुत्र सुभाष चंद्र जैन, निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों के साथ-साथ नारनौल पुलिस को भी दे दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टाटा कार अंबाला की ओर से नारनौल जा रही थी, तभी उसने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
कलानौर थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0