इनमें पानी की पाइपलाइन के लिए 70 लाख रुपए और गांव की फिरनी निर्माण है शामिल
इनमें पानी की पाइपलाइन के लिए 70 लाख रुपए और गांव की फिरनी निर्माण है शामिल
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने लाडवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, खेल, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। यह मंच हमारे क्षेत्र के सतत विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में बीते समय के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं, वे यह सिद्ध करते हैं कि हमारी सरकार की नीति और नीयत दोनों जनहित के लिए समर्पित हैं। लाडवा हलके को विकास के मामले में अग्रणी बनाना है। हमारा उद्देश्य सिर्फ एक है, इस क्षेत्र का विकास और यहां के हर नागरिक का उत्थान हो।
मुख्यमंत्री बुधवार को गांव खैरी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने गांव खैरी में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए, पीने के पानी की पाइप लाइन के लिए 70 लाख रुपए और गांव की फिरनी निर्माण के कार्य को करवाने के लिए घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सरपंच द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के संबंध में कहा कि गांव की अन्य मांगों को संबंधित विभाग के पास भेज कर पूरा करवाया जाएगा।
सैनी ने कहा कि गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह लाभ प्रदेश के लगभग 14 लाख 70 हजार परिवारों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की हैं। पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर पिछले 11 वर्षों में 807 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 310 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। सैनी ने कहा कि हर घर गृहिणी योजना में विधानसभा के 9 हजार 240 परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलैण्डर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 364 मकानों का निर्माण किया गया है और 249 मकान निर्माणाधीन हैं। आयुष्मान चिरायु योजना में 1 लाख 59 हजार लोग पात्र पाए गए हैं, इनमें से 1 लाख 20 हजार लोगों के चिरायु कार्ड बन चुके हैं।
सैनी ने कहा कि उमरी में उत्तर भारत के पहले राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना 108 करोड़ रुपये की लागत से की गई। लाडवा में 26 करोड़ रुपये की लागत से मल शोधन संयंत्र स्थापित किया व सीवरेज लाइन बिछाई गई। इसी तरह गांव उमरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक के निर्माण का कार्य लगभग 124 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। यह स्मारक सामाजिक समरसता, समानता और संत परंपरा के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि गांव उमरी में ही सरकारी पॉलिटैक्निक भवन का निर्माण 14 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से किया गया। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के 65 गांवों में पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम 11 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से किया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0