* प्रीत जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कृष्ण लाल उपाध्यक्ष चुने गए * आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने तीनों नए पदाधिकारियों को दी बधाई
* प्रीत जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कृष्ण लाल उपाध्यक्ष चुने गए * आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने तीनों नए पदाधिकारियों को दी बधाई
खबर खास, चंडीगढ़ :
संगरूर नगर परिषद पर भी आम आदमी पार्टी (आप) का कब्जा हो गया है। यहां भी पार्टी ने अपना अध्यक्ष बना लिया है। शनिवार को आप पार्षद भूपिंदर सिंह को पूर्ण बहुमत के साथ अध्यक्ष, प्रीत जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कृष्ण लाल को उपाध्यक्ष चुना गया।
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने तीनों नए पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि संगरूर के विकास के लिए मान सरकार वचनबद्ध है। हमारे अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत सभी पार्षद संगरूर के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे और स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे।
अरोड़ा ने कहा कि नगर कौंसिल संगरूर के नए नेतृत्व के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी और सरकार से भी भरपूर आर्थिक व अन्य सहयोग मिलेगा ताकि विकास के कार्यों में कोई दिक्कत न आए।
नगर परिषद में आम आदमी पार्टी की मजबूत उपस्थिति ने संगरूर जिले में पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन को एक बार फिर सिद्ध किया है। इससे स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ेगा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसका फायदा देखने को मिलेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0