अप्रैल में रिलीज की तैयारी थी, लेकिन सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ समेत कई वजहों से बदली जा सकती है डेट
अप्रैल में रिलीज की तैयारी थी, लेकिन सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ समेत कई वजहों से बदली जा सकती है डेट
खबर खास, फिल्म :
साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी साल 2026 में बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। हिंदी दर्शकों के बीच उनकी एंट्री को लेकर पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। साई पल्लवी साल 2026 में दो बड़ी हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी, जिनमें ‘मेरे रहो’ और ‘रामायण’ शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं, लेकिन अब साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ‘मेरे रहो’ की रिलीज डेट को लेकर नया सस्पेंस खड़ा हो गया है।
फिल्म ‘मेरे रहो’ में साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को 2026 में रिलीज किया जाना है, लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर काफी समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इंडस्ट्री में पहले चर्चा थी कि मेकर्स फिल्म को अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि कुछ समय पहले तक मेकर्स ने ‘मेरे रहो’ के लिए 24 अप्रैल 2026 की रिलीज डेट तय कर ली थी। मेकर्स का मानना था कि यह समय फिल्म के लिए काफी अनुकूल रहेगा और बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। हालांकि, अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अब फिल्म की रिलीज को जुलाई 2026 तक टालने पर विचार किया जा रहा है। इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल 2026 में कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज लाइन में है, जिससे ‘मेरे रहो’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसी बीच सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम भी सामने आ रहा है, जिसे एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मेकर्स नहीं चाहते कि एक संवेदनशील और कंटेंट-ड्रिवन फिल्म किसी मेगा बजट फिल्म की वजह से दब जाए। यही कारण है कि वे रिलीज डेट को लेकर दोबारा रणनीति बना रहे हैं। जुलाई का महीना तुलनात्मक रूप से कम भीड़भाड़ वाला माना जा रहा है, जिससे फिल्म को दर्शकों का पूरा ध्यान मिल सकता है।
फिलहाल मेकर्स की ओर से रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि साई पल्लवी और जुनैद खान की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0