उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों के ज़रिए पाकिस्तान के हैंडलर शाह के संपर्क में थे पाकिस्तानी तस्करों द्वारा खेमकरण और फिरोज़पुर सेक्टरों में ड्रोन के माध्यम से भेजी जा रही थी हेरोइन और हथियारों की खेप: गुरप्रीत भुल्लर
उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों के ज़रिए पाकिस्तान के हैंडलर शाह के संपर्क में थे पाकिस्तानी तस्करों द्वारा खेमकरण और फिरोज़पुर सेक्टरों में ड्रोन के माध्यम से भेजी जा रही थी हेरोइन और हथियारों की खेप: गुरप्रीत भुल्लर
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार से चल रहे बड़े नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क के छह सदस्यों को 4.03 किलो हेरोइन और 2 अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर गिरोह को निष्क्रिय कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फिरोज़पुर के गांव मुल्ला रहीमा उतार निवासी जगीर सिंह उर्फ सुच्चा (35), फिरोज़पुर के गांव चाह बोहरिया निवासी अंग्रेज़ सिंह (20), तरनतारन के मस्तगढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह (30), तरनतारन के मस्तगढ़ निवासी पलविंदर सिंह (35), फिरोज़पुर की घिननीवाला कैनाल कॉलोनी निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की (24) और फिरोज़पुर की नौरंग के स्याल कैनाल कॉलोनी निवासी बलजिंदर सिंह (42) के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में एक 9 एमएम ग्लॉक और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर शाह के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि आरोपी खेमकरण और फिरोज़पुर क्षेत्रों में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन से भेजी गई हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त करते थे, जिन्हें आगे अमृतसर क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था।
डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और अगले-पिछले संबंधों को उजागर करने के लिए और जांच की जा रही है।
ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदेहास्पद जगीर और अंग्रेज़ - जो चचेरे भाई हैं और फिरोज़पुर में एक ढाबा चलाते हैं - को पहले 220 ग्राम हेरोइन और एक ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों से पूछताछ और खुलासे के बाद आरोपियों गुरप्रीत, पलविंदर, लखविंदर और बलजिंदर को नामज़द कर गिरफ्तार किया गया।
सीपी ने कहा कि जगीर, पलविंदर और गुरप्रीत के खुलासे पर एक .30 बोर पिस्तौल समेत 2.813 किलो हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों लखविंदर और बलजिंदर से पूछताछ करने पर 1 किलो हेरोइन और बरामद हुई, जिससे कुल बरामदगी 4.03 किलो हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।
इस संबंध में पुलिस थाना गेट इस्लामाबाद अमृतसर में धारा 21(बी)(सी) और 29 एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) के तहत एफआईआर नंबर 286 दिनांक 21.09.2025 दर्ज किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0