हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ईमानदारी, कर्मठता और मेहनत की बदौलत सैनी समाज की हमेशा अपनी विशेष पहचान रही है। महाराजा शूरसैनी के वंशज सैनी समाज की आपसी भाईचारा और मिलनसार व्यवहार भी खूबी है।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ईमानदारी, कर्मठता और मेहनत की बदौलत सैनी समाज की हमेशा अपनी विशेष पहचान रही है। महाराजा शूरसैनी के वंशज सैनी समाज की आपसी भाईचारा और मिलनसार व्यवहार भी खूबी है।
कहा, ईमानदारी, कर्मठता और मेहनत की बदौलत सैनी समाज की रही है हमेशा अपनी विशेष पहचान
सैनी धर्मशाला के लिए कैबिनेट मंत्री ने अपने निजी कोष से दिए 25 लाख रूपये
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ईमानदारी, कर्मठता और मेहनत की बदौलत सैनी समाज की हमेशा अपनी विशेष पहचान रही है। महाराजा शूरसैनी के वंशज सैनी समाज की आपसी भाईचारा और मिलनसार व्यवहार भी खूबी है। बेदी आज नरवाना में आयोजित सैनी सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि महाराजा शूरसैनी, महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्री बाई फूले की शिक्षा आज भी बराबर प्रासंगिक है और वर्तमान सरकार इन्हीं महात्माओं द्वारा बताए आदर्शों का अनुसरण करते हुए जन कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता है। इस दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय कल्याण के लिए गए फैसलों से नए सामाजिक उत्थान का सूत्रपात हो रहा है।
बेदी ने कहा कि महापुरूषों के जीवन मूल्य किसी भी समाज की उन्नति के लिए जीवंत आधार होते हैं। प्रदेश सरकार संत कबीर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, गुरू रविदास, संत धन्ना भगत, महात्मा ज्योतिबा फूले जैसे साधु संतों द्वारा दिखाए रास्ते पर ही चल रही है। समाज में साधु संतों की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार हो और उन्नत एवं सभ्य समाज का निर्माण हो, इसके लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर सभी संत महापुरुषों की जयंतियां मना रही है।
बेदी ने सैनी सभा धर्मार्थ समिति को धर्मशाला के लिए 25 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। इसके अलावा, गत कबीर जयंती समारोह में 17 लाख रुपये की घोषणा अनुदान राशि के चौक भी वितरित किए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0