श्रीराम कथा की सबसे पहले रचना करने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती को हरियाणा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जिला जींद के एकलव्य स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नरवाना में महर्षि वाल्मीकि भवन के लिए 51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने हिसार में छात्रवास बनाने के लिए भी मदद करने का आश्वासन दिया।
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विकास परियोजनाओं के कार्य में निर्माण सामग्री गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और ठेकेदारों की निविदा लेते समय एकाधिकार नहीं चलने दिया जाएगा।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र नरवाना के गांव दबलैन में 2 करोड़ 45 लाख रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री ने सोमवार को गांव के वाटर वर्क्स के नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण का शिलान्यास किया।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि स्वयं को जानो और परमात्मा से जुड़ो। इस तरह के कार्यक्रम हमें परमात्मा से सीधे जोड़ने का काम करते हैं। यह हमारा सर्वोच्च मार्ग दर्शक है।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें। आमजन के कार्य को अपने निजी कार्य समझकर उसका निपटान करें।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आमतौर पर गर्मियों के मौसम में पीने के पानी की कमी हो जाती है। उन्होंने पानी की इस कमी को देखते हुए नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ईमानदारी, कर्मठता और मेहनत की बदौलत सैनी समाज की हमेशा अपनी विशेष पहचान रही है। महाराजा शूरसैनी के वंशज सैनी समाज की आपसी भाईचारा और मिलनसार व्यवहार भी खूबी है।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि नरवाना बार एसोसिएशन अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और अधिवक्ताओं एवं कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों की सुविधाओं के अनुसार सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024