पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे " पंजाब शिक्षा क्रांति" अभियान के अंतर्गत आज विधान सभा शाम चौरासी के चार सरकारी स्कूलों में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने करीब 33 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अभियान का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।